फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Irrigation minister visits flood effected areas

बाढ़ प्रभावितों को समय से राहत पहुंचाने का आदेश      

Sat, 19 Aug 2017 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sat, 19 Aug 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
Irrigation minister visits flood effected areas
dharampal singh
प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को सहसवान तहसील के बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा किया। उन्होंने गंगा-महाबा बांध का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से बात की। बांध पर कटान होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और बाढ़ खंड के अधिकारियों को कटान रोकने के लिए जरूरी इंतजाम करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पेयजल, दवाइयां, खाद्यान्न आदि की विशेष व्यवस्था रखें। बैठक में डीएम अनिता श्रीवास्तव, सीडीओ शेषमणि पांडेय समेत जिला स्तरीय अधिकारी रहे।  
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने से पहले सिंचाई मंत्री ने विकास भवन सभागार में बैठक कर बाढ़ से निपटने के लिए अब तक किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। पशु चिकित्सा विभाग की ओर से सिंचाई मंत्री को बताया कि 29 बाढ़ चौकियों पर स्टाफ की तैनाती कर गांवों में पशु टीकाकरण कराया जा रहा है। सीएमओ को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दवाओं की उपलब्धता रहनी चाहिए। समय-समय पर मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव कराते रहें। पूर्ति विभाग को खाद्यान्न की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित इलाकों की सड़कों को चलने योग्य बनाएं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में मानक के अनुरूप बिजली सप्लाई करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान पर काम कर रही है। इसके लिए बदायूं में भी कार्ययोजना बनाएं। बैठक के बाद सिंचाई मंत्री सहसवान पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा-महाबा बांध के बीच बसे गांवों का दौरा किया। धापड़ में भी बाढ़ के हालात का जायजा लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed