फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Iran's missile attacks leave families of 500 people in Badaun worried

Budaun News: ईरान के मिसाइल हमलों से बदायूं के 500 लोगों के परिवार चिंतित

Mon, 02 Mar 2026 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Iran's missile attacks leave families of 500 people in Badaun worried
बदायूं। ईरान और अमेरिका-इस्रराइल युद्ध के बीच ईरान ने खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं, जिससे कतर, दुबई और सऊदी अरब में दहशत फैल गई है। जिले के करीब पांच सौ लोग खाड़ी देशों में व्यापार और नौकरी करते हैं। युद्ध के चलते इनके परिवार चिंतित हैं। लगातार उनसे संपर्क साधने में लगे हुए हैं। कहीं-कहीं नेट सेवा बंद किए जाने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


जिले के अलापुर, ककराला, सहसवान, बिसौली, सैदपुर, फैजगंज सहित क्षेत्र से करीब 500 लोग कतर, दुबई व सऊदी अरब में रहते हैं। वे परिवार के संपर्क में हैं। वापसी की योजना बना रहे हैं। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर कोई हादसा न होने से राहत है, लेकिन संकट बरकरार है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सोथा निवासी सैदपुर के पूर्व चेयरमैन इफ्तिखार अली खान उर्फ बच्चन मियां के परिवार के करीब 24 सदस्य तीन दशक से कतर में रहकर हाउसकीपिंग, ट्रेडिंग, आयात निर्यात के व्यापार में हैं। इनके बड़े पुत्र पूर्व चेयरमैन के पति मोहम्मद यूसुफ अहमद गुड्डू भाई ने बताया कि भाई खालिद अहमद, युनुस अहमद और बहन सीमा खान से फ़ोन पर कई बार बात हुई है। बमों की आवाज़ सुनाई दे रही है। चिंता का माहौल जरूर है। सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। लोग घरों से ही काम करें। सभी उड़ानें बंद कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैदपुर के मोहल्ला ख़्वाजा चौक निवासी सलमान खान, ज़ुबैर ख़ान परिवार सहित करीब तीन दशक से पिता के साथ रहकर इंजीनियर की नौकरी कर रहे हैं। पिता की मौत के बाद भी परिवार वहीं रह रहा है। उनकी माता डॉ. जहां आरा हबीब खान ने बताया कि वह क़तर के माहौल से चिंतिंत हैं। उनकी दोनों पुत्रों से कई बार बात हुई है, वहां फिलहाल डर का माहौल है। वह अपने परिवार को घर बुलाना चाहती हैं।


शहर के मोहल्ला जालंधरी निवासी अबजद खान और मुर्शीद अली ख़ान दुबई में अपने परिवार सहित नौकरी कर रहे हैं। बताया कि लगातार बम के धमाके हो रहे हैं। परिवार वालों के लगातार फ़ोन आ रहे हैं।
सैदपुर के मोहल्ला खांची निवासी हाजी अज़हर अली ख़ान गुड्डू दुबई में नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि बमों की लगातार आवाज़ आ रही है। सरकार ने कार्यालय आने पर पाबंदी लगा दी है। हवाई अड्डे फिलहाल बंद हैं।


ग्राम हतरा निवासी गयाज़ मुहम्मद खान और अयाज़ मोहम्मद ख़ान, इलियाज़ मुहम्मद खान अपने-अपने परिवार सहित सालों से सऊदी अरब के रियाद शहर में व्यापार कर रहे हैं। इन्होंने फोन पर बताया कि रियाद पर मिसाइल का हमला होने की ख़बर है, लेकिन यहां का माहौल शांत है। कोई चिंता की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed