फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Investigation into the death of a girl child in the medical college is complete

Budaun News: मेडिकल कॉलेज में बच्ची की मौत की जांच पूरी

Sun, 17 Nov 2024 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Investigation into the death of a girl child in the medical college is complete
राजकीय मेडिकल कॉलेज। संवाद
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बच्ची की मौत के मामले की जांच पूरी हो चुकी है। जांच सीएमएस के नेतृत्व में चार डॉक्टरों की टीम ने की। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होनी है। माना जा रहा है कि इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों की लापरवाही से बच्ची की जान गई थी, जिससे उन पर कार्रवाई हो सकती है। सोमवार को जांच रिपोर्ट शासन व डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन



राजकीय मेडिकल कॉलेज में 23 अक्तूबर को इलाज के अभाव में दस साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया था। बच्ची के गले में इंफेक्शन था। डीएम के आदेश के बाद टीम ने ओपीडी के चार डॉक्टरों पर कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई पर सवाल उठने लगे तो दोबारा जांच कराई गई। जांच के लिए दूसरी कमेटी बनाई गई। बताते हैं कि जांच पूरी हो गई है। माना जा रहा है कि अब जांच में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों पर कार्रवाई हो सकती है। सीएमएस डॉ. अर्सिया मसूद का कहना है कि सोमवार को जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन





यह था मामला

थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव थलिया नगला निवासी नाजिम की बेटी सूफिया (10) के गले में इंफेक्शन हो गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था। हालत में सुधार न होने के चलते परिजन 23 अक्तूबर की सुबह नौ बजे राजकीय मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने बच्ची को भर्ती नहीं किया। बच्ची ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed