{"_id":"69556f78a7f70aaba00cb1e4","slug":"internal-practical-exam-marks-will-be-uploaded-online-from-january-10-badaun-news-c-123-1-sbly1001-153990-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आंतरिक प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक 10 जनवरी से होंगे ऑनलाइन अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आंतरिक प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक 10 जनवरी से होंगे ऑनलाइन अपलोड
Thu, 01 Jan 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की आंतरिक प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक 10 जनवरी से माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी विद्यालयों को समय से अंक अपलोड करने के लिए कहा गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने कहा कि हाईस्कूल स्तर पर नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषयों के प्राप्तांक ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। वहीं, इंटरमीडिएट स्तर पर भी नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के आंतरिक प्रयोगात्मक अंकों को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालय निर्धारित समयसीमा के भीतर सही और सत्यापित अंक अपलोड करें, ताकि आगे चलकर परीक्षा परिणाम तैयार करने में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। यदि किसी विद्यालय द्वारा समय पर अंक अपलोड नहीं किए जाते हैं या गलत अंक दर्ज किए जाते हैं, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रबंधन की होगी। डीआईओएस ने यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अंक अपलोड करने से पहले छात्रों के नाम, अनुक्रमांक और विषय का मिलान अवश्य कर लें, ताकि किसी छात्र के परिणाम पर असर न पड़े।