फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   intermediate english paper packet found pasted with tape in badaun center administrator and magistrate removed

बदायूं: अंग्रेजी के पेपर का पैकेट मिला टेप से चिपका, हटाए गए केंद्र व्यवस्थापक और मजिस्ट्रेट, आज फिर होगी परीक्षा

Wed, 13 Apr 2022 05:07 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 13 Apr 2022 05:07 AM IST
सार

जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि प्रश्नपत्र के पैकेट पर लाल रंग को टेप चिपका हुआ था। उस टेप से लिफाफे को सील किया गया था। यहां पेपर बोर्ड कार्यालय की ओर से ऐसे ही भेजे गए थे। पेपर लीक होने की जैसे कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
intermediate english paper packet found pasted with tape in badaun center administrator and magistrate removed
इस केंद्र पर आए पेपर का पैकेट मिला था खुला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में पेपर लीक कांड की आंच बदायूं तक पहुंची थी। इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रश्नपत्र यहां भी रद्द हुआ। यही पेपर अब बुधवार को होना है। इससे पहले फिर नया घटनाक्रम सामने आया है। भटपुरा स्थित रामेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को सूचना दी कि अंग्रेजी पेपर के पैकेट पर लाल रंग का टेप लगा है। अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचते, उससे पहले ही इन लोगों ने उस पैकेट का फोटो विभागीय ग्रुप में वायरल कर दिया। मामले में केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हटा दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कही जा रही है। हालांकि इसे पेपर लीक मानने से अधिकारी इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


बलिया में इंटरमीडिएट का पेपर लीक होने के बाद बदायूं समेत 24 जिलों में अंग्रेजी की परीक्षा को निरस्त करा दिया गया था। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 13 अप्रैल को इस पेपर को दोबारा कराने का फैसला लिया। ऐसे में बोर्ड कार्यालय से अंग्रेजी विषय के नए प्रश्नपत्रों को बदायूं भेजा गया। इसका वितरण सोमवार को डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार के निर्देशन में कराया गया। देर शाम तक सभी 98 केंद्रों पर प्रश्नपत्रों को वितरित कर दिया गया। रात में अधिकारियों को सूचना मिली की भटपुरा में जो अंग्रेजी विषय के पेपर का पैकेट पहुंचा है, वह कटा हुआ लग रहा है और उस पर लाल रंग का टेप चिपका है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रात में अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा राकेश कुमार, जेडी अजय कुमार द्विवेदी, डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार और एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा भटपुरा स्थित रामेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और उन्होंने पैकेट की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि प्रश्नपत्र के पैकेट पर लाल रंग को टेप चिपका हुआ था। उस टेप से लिफाफे को सील किया गया था। यहां पेपर बोर्ड कार्यालय की ओर से ऐसे ही भेजे गए थे। पेपर लीक होने की जैसे कोई बात नहीं है, लेकिन इससे पहले ही भटपुरा पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक राहुल कुमार और स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट भगवान किशोर ने विभागीय ग्रुप में पेपर के पैकेट का फोटो वायरल कर दिया। इसको लेकर डीआईओएस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को केंद्र से हटा दिया है।


देर शाम सूचना मिली थी तो तुरंत में अपर सचिव माध्यमिक, जेडी, एसडीएम केंद्र पर पहुंच गए। वहां पर जांच के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं मिली। जानबूझकर विभाग की छवि धूमिल करने और पैकेट का फोटो ग्रुप में डालकर भ्रम फैलाने के चलते केंद्र व्यवस्थापक राहुल कुमार और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भगवान किशोर को हटा दिया है। उनकी जगह पर अन्य की तैनाती कर दी है।
- डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस बदायूं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed