फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Interim budget will be presented today, eyes of every section on it

Budaun News: आज पेश होगा अंतरिम बजट, हर वर्ग की लगीं निगाहें

Thu, 01 Feb 2024 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Interim budget will be presented today, eyes of every section on it
व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।
चुनाव से पहले आने वाले बजट से सभी लोग लगाए बैठे उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बृहस्पतिवार को अपना पहला अंतरिम बजट पेश करेंगी। जल्द ही लोकसभा चुनाव होने के चलते यह अंतरिम बजट पेश किया जा रहा है। चूंकि कुछ माह बाद ही चुनाव होने हैं, इससे यह माना जा रहा है कि सरकार का यह बजट लोकलुभावन होने के साथ हर वर्ग को राहत देने वाला रहेगा। आम जनता समेत महिला, नौकरी पेशा, रिटायर्ड समेत सभी वर्ग के लोगों की निगाह इस बजट पर है। सभी अपने हिसाब से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि यह बजट किसी न किसी रूप में उनके लिए हितकारी होगा। ऐसे में हर वर्ग ने अपनी प्रतिक्रिया कुछ यूं व्यक्त की।
--
केंद्र सरकार से बजट में सभी के हितों को लेकर रियायतों की उम्मीद है। सराफा कारोबार को लेकर भी वित्तमंत्री कोई नई योजना ला सकती हैं। बजट आमजनों के हित में होना चाहिए।- संजय कुमार मित्तल, सराफ
विज्ञापन


--
आने वाले दिन चुनाव के हैं। ऐसे में केंद्र सरकार व्यापारी हित को ध्यान में रखते हुए छूट प्रदान कर सकती है। कोई अतिरिक्त कर भी नहीं लगाए जाने की उम्मीद बनी हुई है।- मुरली मनोहर सिंघल, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

--
व्यापार के उत्थान के लिए बजट के जरिये ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। ऐसा बजट के दौरान देखने को मिल सकता है। व्यापारियों के साथ किसानों को भी फायदा हो सकता है।- आलोक अग्रवाल, व्यापारी
--
बजट में पेंशन भोगियों को काफी उम्मीदें हैं। लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन वृद्धि और गोल्डन कार्ड शीघ्र मिलने की उम्मीद है। - रामप्रकाश शर्मा, रिटायर्ड धर्मगुरु, बीएसएफ

--
देश आशा भरी आंखों से इस बजट की प्रतीक्षा कर रहा है। जिसमें महामारी के दौर से उबरती अर्थव्यवस्था को नयी रफ्तार देने और आम जनता के जीवन को आसान बनाने की उम्मीदें छिपी हैं। -अश्वनी गोयल, चार्टर्ड अकाउंटेंट
--

युवाओं को उम्मीद है कि आम बजट में उनका खास ख्याल रखा जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार को योजनाओं की घोषणा करनी चाहिए। युवाओं और बेरोजगारों का बजट में ख्याल रखा जाना चाहिए। -कुलदीप शर्मा, युवा

--
इस बार का बजट युवाओं और बेरोजगारों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र होगा। इसके साथ-साथ अधिवक्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बजट जारी होने की उम्मीद है। -अनिरुद्ध कुमार सक्सेना, अधिवक्ता
--
स्वास्थ्य बजट को डेढ़ फीसदी से बढ़ाकर पांच फीसदी होने की उम्मीद है। कर्मचारियों को पेंशन की व्यवस्था करने वाला बजट होगा। स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार वाला तो बजट रहता ही है। -शिवम रस्तोगी, फार्मासिस्ट, जिला अस्पताल
--

किसान, युवा, महिला, कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा। चुनाव को लेकर गरीब से गरीब व्यक्ति को आस है कि इससे उनका कल्याण होगा। बेरोजगारों को रोजगार देने वाले बजट की उम्मीद है। -ओमपाल कश्यप, अधिवक्ता
--
-केंद्र सरकार द्वारा दैनिक खाद्य पदार्थों को किसी भी प्रकार के टैक्स से अलग रखना चाहिए। कर्मचारियों के लिए आयकर के अंतर्गत 80सी धारा में डेढ़ लाख से अधिक की वृद्धि करनी चाहिए। - गौरव यादव, सरकारी कर्मचारी
--
किसानों का सभी तरीके का कर्जा माफ किया जाए। यूरिया के रेट कम किए जाएं। साथ ही किसानों को सब्सिडी पर खाद, बीज, कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराई जाए।- राजेश सक्सेना, किसान नेता
--
बजट में योग्य छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जाए। रोजगार परक शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाए।-प्रतिष्ठा, छात्रा

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed