{"_id":"65c14ad9bf50da21b20f4f04","slug":"inter-student-dies-due-to-collision-with-pickup-badaun-news-c-123-1-sbly1004-112918-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पिकअप की टक्कर से इंटर की छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पिकअप की टक्कर से इंटर की छात्रा की मौत
विज्ञापन
बिसौली। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम गनगोली के नजदीक सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे पिकअप की टक्कर से 17 वर्षीय छात्रा खुशबू की मौत हो गई। वह प्रयोगात्मक परीक्षा देकर चंदौसी से लौट रही थी। जैसे ही वह टेंपो से उतरकर अपने गांव की ओर चली कि तभी पिकअप ने टक्कर मार दी। उसका चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर धनियावली निवासी खुशबू चौधरी पुत्री वीरेंद्र पाल सिंह चंदौसी के एक इंटर कॉलेज में इंटरमीडियट की छात्रा थी। परिवार वालों के मुताबिक सोमवार सुबह उसके कॉलेज में बायोलॉजी की प्रयोगात्मक परीक्षा थी। इससे छात्रा परीक्षा देने कॉलेज गई थी।
वह अपराह्न करीब तीन बजे कॉलेज से घर लौट रही थी। छात्रा चंदौसी से गनगोली गांव तक एक टेंपो में सवार होकर आई थी। यहां गनगोली गांव पर टेंपो से उतरकर जैसे ही अपने गांव की ओर बढ़ी कि तभी तेज रफ्तार में आई पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप को आगे से घेर लिया लेकिन उसका चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर छात्रा के परिवार वाले भी पहुंच गए और उसे बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।