फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Inter student commits suicide by hanging in residential school room

Budaun: आवासीय विद्यालय के कमरे में इंटर के छात्र ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 07 Nov 2022 10:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 07 Nov 2022 10:12 PM IST
सार

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी 17 वर्षीय शिवम यादव पुत्र श्रीपाल यादव नेकपुर मोहल्ले के आवासीय विद्यालय द भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था।

विज्ञापन
Inter student commits suicide by hanging in residential school room
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में नेकपुर इलाके के आवासीय विद्यालय में सोमवार शाम इंटर के छात्र 17 वर्षीय शिवम यादव ने फंदे से लटककर जान दे दी। जब उसका रूम पार्टनर खाना खाने को थाली लेने कमरे पर आया तो इसकी जानकारी हुई। दरवाजा तोड़कर उसका शव निकाला गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिवार वाले कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन


सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी 17 वर्षीय शिवम यादव पुत्र श्रीपाल यादव नेकपुर मोहल्ले के आवासीय विद्यालय द भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। कॉलेज के संस्थापक रामबहादुर पांडेय ने बताया कि शिवम छात्रावास के 25 नंबर कमरे में हाईस्कूल के छात्र आदित्य और इंटर के छात्र प्रवीन के साथ रहता था। सोमवार को प्रवीन अपने घर गया था। शाम करीब चार बजे शिवम और आदित्य कॉलेज में ही कोचिंग पढ़कर कमरे पर लौटे थे। इसके बाद शिवम ने आदित्य को बाहर निकाल दिया और अंदर से कमरा बंद कर लिया था।
विज्ञापन


शाम पांच बजे आदित्य खाना खाने को भोजन की थाली लेने कमरे पर पहुंचा तो उसने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो छात्रों ने वेंटिलेटर से झांककर देखा। उसका शव फंदे से लटका हुआ था। उनकी चीख-पुकार सुनकर कई शिक्षक आ गए। छात्रों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शिवम के शव को फंदे से उतारा। कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार दीक्षित ने पुलिस और उसके परिवार वालों को सूचना दी। रात आठ बजे परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। वे कुछ बताने से इन्कार कर रहे हैं। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र ने फंदे से लटककर जान दी है। परिवार वाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे, पर हमने उन्हें समझाया है। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -आलोक मिश्रा, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed