{"_id":"c6916eccee0e093991f5252687b3767f","slug":"instructor-recruitment-customized-the-assigned-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशक भर्ती: मनचाहे स्कूल किए आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशक भर्ती: मनचाहे स्कूल किए आवंटित
badaun
Updated Thu, 26 Mar 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को चयनित अभ्यर्थियों को स्कूल आवंटन करने के लिए काउंसिलिंग कराई गई। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को मनचाहे स्कूल चुनने का अवसर दिया गया। अब इनके डीएम से अनुमोदन उपरांत नियुक्ति पत्र भेजे जाने की कार्रवाई बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
जिले में 18 मार्च से शुरू हुई अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया में कला, कंप्यूटर, शारीरिक शिक्षा, कृषि, फल एवं संरक्षण में 144 अभ्यर्थियों ने आकर काउंसिलिंग कराई थी। इसमें से 38 अपात्र पाए गए, जिन्हें बाहर कर दिया गया। वहीं 106 को बृहस्पतिवार को स्कूल आवंटन के लिए बुलाया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुई काउंसिलिंग शाम चार बजे चलती रही। बीएसए कार्यालय में एक-एक अभ्यर्थी को बुलाकर संबंधित आवेदन के अनुसार स्कूल चुनने का मौका दिया गया। बीएसए के समक्ष पहले कला में 23, शारीरिक शिक्षा में 53, कंप्यूटर में 18 तथा गृह शिल्प आठ, कृषि के तीन तथा फल एवं संरक्षण के एक अभ्यर्थी को बुलाया गया था। इसमें से 90 ने ही आकर मनचाहे स्कूल के लिए काउंसिलिंग कराई, जबकि 16 नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
बीएसए कृपाशंकर वर्मा ने बताया कि स्कूल आवंटन किए गए हैं। अब चयनित अभ्यर्थी की सूची डीएम से अनुमोदित कराई जाएगी। इसके बाद नियुक्ति पत्र भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी। सहयोग करने वालों में राकेश यादव, रामदास यादव, शैलेंद्र सक्सेना, ज्योति सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन