फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Instructions to stay away from posts that incite religious sentiments

Budaun News: धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट से दूर रहने की हिदायत

Sun, 05 Oct 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Instructions to stay away from posts that incite religious sentiments
सैदपुर। शनिवार को मस्जिद अमीर ख़ान में महफिल-ए-गौस पाक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज कुरान शरीफ की तिलावत से हुआ। जिसके बाद रिजवान कुरैशी नूरी ने नात-ए-पाक पेश कर माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।
विज्ञापन

नजफ शाह दादा मियां मस्जिद के इमाम हाफिज रिजवान नूरी ने कहा कि इंसान अगर अपनी जिंदगी में अच्छाई की राह पर चलने की कोशिश करे तो अल्लाह तआला उसे जरूर कामयाबी अता करता है। उन्होंने लोगों से नेक रास्ते पर चलने और समाज में अमन-ओ-शांति बनाए रखने की अपील की। ईदगाह के पूर्व पेश इमाम मौलाना शाने आलम खान ने देश में अमन, भाईचारे और तरक्की की दुआ की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट और अफवाहों से दूर रहना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। मौलाना ने कहा कि इस्लाम का पैगाम मोहब्बत, एकता और सच्चाई का है, जिसे हमें अपने आचरण से साबित करना चाहिए।
विज्ञापन

मस्जिद अमीर खान के इमाम हाफिज अदीब रजा ने गौस पाक से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि जब गौस पाक बचपन में ईराक के बगदाद शरीफ जा रहे थे, तब डाकुओं ने काफिले को लूटने की कोशिश की। उस समय गौस पाक ने सच्चाई से बताया कि उनके पास सोने की अशर्फियां हैं। यह सुनकर डाकुओं के सरदार ने पूछा कि आपने यह सच क्यों बताया। तब गौस पाक ने कहा “मेरी मां ने मुझे सिखाया है कि कभी झूठ मत बोलना।” इस सच्चाई से प्रभावित होकर डाकुओं ने उसी दिन चोरी करना छोड़ दिया। कार्यक्रम में परवेज अली खान, साहिबे आलम, सनी पठान, अनवर अली, असलम ख़ान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed