उझानी कोतवाली के इंस्पेक्टर, एसएसआई और मुंशी संस्पेंड, महिला सिपाही पर भी हो सकती है कार्रवाई
सार
पहले कोतवाली परिसर में हाथापाई, फिर एसएसपी कार्यालय परिसर में महिला सिपाही के आत्मदाह करने की कोशिश के बाद शनिवार दोपहर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार, एसएसआई समेत मुंशी को निलंबित कर दिया। उसी दौरान सुबह के समय महिला सिपाही ने पुलिस कार्यालय जाकर खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया था। इससे पहले महिला सिपाही की ओर से मुंशी गुलाब सिंह बालियान के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई थी।
विज्ञापन
उझानी कोतवाली।
- फोटो : BADAUN