{"_id":"67b4e1f201235a7bc60a2a88","slug":"innocent-cousin-brother-and-sister-died-after-being-hit-by-an-auto-badaun-news-c-123-1-sbly1029-134535-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ऑटो की चपेट में आकर चचेरे-तहेरे मासूम भाई-बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ऑटो की चपेट में आकर चचेरे-तहेरे मासूम भाई-बहन की मौत
Wed, 19 Feb 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
मासूम मिनी
बिल्सी (बदायूं)। गांव सिमर्रा भोजपुर में मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे घर के बाहर खेल रहे बच्चों को तेज रफ्तार ऑटो ने चपेट में ले लिया। हादसे में चचेरे-तहेरे मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने मासूम बच्चों के शव पोस्टमाॅर्टम को भिजवाए हैं। भाई-बहन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ऑटो चालक की तलाश में जुट गई है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर निवासी ओमवीर की बेटी का मिनी (तीन वर्ष) और उनके भाई चंद्रपाल का बेटा जनक (दो वर्ष) मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ऑटो ने दोनों बच्चों को चपेट में ले लिया। ऑटो चालक दोनों बच्चों को रौंदते हुए मौके से भाग निकला।
परिवार के लोग जब घर से बाहर निकले तो दोनों बच्चे खून से लथपथ हालात ने जमीन पर पड़े हुए थे। दोनों को लेकर परिजन बिल्सी के निजी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ बिल्सी व इंस्पेक्टर गांव पहुंचे। जिन्होंने परिवार के लोगों से हादसे की जानकारी ली। पुलिस आरोपी ऑटो चालक की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया उन्होंने एक ऑटो को गांव से तेज रफ्तार में भागते हुए देखा था। ऑटो चालक गांव का ही बताया जा रहा है।