फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Information on career given to students in summer camp

Budaun News: समर कैंप में छात्राओं को दी करियर की जानकारी

Sun, 25 May 2025 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Information on career given to students in summer camp
बदायूं। जिले के 47 माध्यमिक स्कूलों में समर कैंप के चौथे दिन की शुरुआत प्रार्थना और योग के साथ हुई। सभी छात्राओं और शिक्षिकाओं ने योग व व्यायाम किया। इसके बाद करियर काउंसलर ने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, जज, आईएएस, आईपीएस कैसे बने, इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


राजकीय महिला इंटर कॉलेज में करियर काउसंलर परवेज अली खान, संजय कुमार ने छात्राओं की उनकी रुचि के अनुसार करियर चुनने को कहा। सवाल पूछकर छात्राओं की क्षमता एवं योग्यता का आंकलन भी किया गया। बेहतर करियर के बारे में छात्राओं को प्रोत्साहित किया। छात्राओं ने पोस्टर एवं चित्रों के माध्यम से अपने भविष्य की योजना को दर्शाया। छात्राओं ने पांच साल की कार्ययोजना तैयार की। इसके बाद संवाद कौशल की क्षमता के विकास के लिए फ्यूचर इंटरव्यू गेम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या अल्पना कुमार ने छात्राओं को बेहतर करियर चुनने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए |
विज्ञापन

सभी छात्राओं को जलपान में केला व बिस्किट का वितरण किया गया। इसके अलावा 653 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समर कैंप का बच्चों ने आनंद उठाया। शुक्रवार को बच्चों ने गणितीय खेल में मार छलांग, बोल भाई कितने, उल्टी गिनती, मामा जी का घर, लूडो, पासे का खेल आदि आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed