{"_id":"66738034b5f187c594061656","slug":"indecent-behaviour-and-uproar-with-arm-who-was-making-video-of-illegal-transportation-badaun-news-c-123-1-sbly1002-120796-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डग्गामारी का वीडियो बना रहे एआरएम के साथ अभद्रता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डग्गामारी का वीडियो बना रहे एआरएम के साथ अभद्रता, हंगामा
Thu, 20 Jun 2024 06:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
निजी वाहनों के अवैध संचालन खिलाफ प्रदर्शन से रोडवेज बस अड्डे पर लगा जाम। संवाद
बदायूं। डग्गामारी का वीडियो बना रहे परिवहन निगम के एआरएम राजेश पाठक के साथ बुधवार को सुबह 10.30 बजे निजी वाहन चालक अभद्रता करने लगे। भड़के रोडवेज के चालकों और परिचालकों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने एक को हिरासत में लेने के साथ एआरएम से वीडियो मांगा है।
रोडवेज बस अड्डे के बाहर से निजी वाहनों का संचालन लंबे समय से हो रहा है। आए दिन शिकायतें हुईं लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे रोडवेज की आमदनी भी घटी है। इसको लेकर बीते दिनों एआरएम धर्णेंद्र चौबे को निलंबित भी किया जा चुका है।
उनके स्थान पर तैनात किए गए राजेश पाठक बुधवार सुबह डग्गामारी के वीडियो बना रहे थे। उन्हें ऐसा करते देख निजी वाहनों के चालक अभद्रता करने लगे। इसको लेकर परिवहन निगम के कर्मचारी भी भड़क गए। उन्होंने पुलिस पर डग्गामार वाहनों के संचालकों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश पाठक ने बताया कि उनके साथ अभद्रता की गई है। उन्होंने खुद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कराया है। पुलिस अब उसके साथ सख्ती करे तो दूसरे ऐसे लोग भी सामने आएंगे जो दबंगई से डग्गामारी करा रहे हैं।