{"_id":"5f4959ef8ebc3e62035cfbc5","slug":"increase-in-water-level-of-ganga-river-dredging-continues-badaun-news-bly417837317","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा नदी के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी, कटान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा नदी के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी, कटान जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसहैत। क्षेत्र में बसे गांव जो अभी तक मुख्य धारा से कटे चल रहे थे, उनको पिछले पांच दिनों से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा था लेकिन शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। क्षेत्र में गंगा नदी द्वारा लगातार कटान किया जा रहा है।
गंगा नदी के जलस्तर में पिछले पांच दिनों से लगातार पानी कम होता नजर आ रहा है। पांच दिनों पहले गंगा का कछला पर गेज 163.80 दर्ज किया गया था हालांकि उसके बाद से लगातार गंगा के जलस्तर में कमी आने लगी। गुरुवार को कछला का गेज 163.30 दर्ज किया गया था लेकिन शुक्रवार को नरौरा से 90 हजार 858 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिस कारण गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ गया। इसको लेकर ग्रामीणों में फिर से चिंता सताने लगी है क्योंकि गंगा के घटते बढ़ते जलस्तर की वजह क्षेत्र में गंगा नदी द्वारा तेजी से कटान किया जा रहा है।
एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि गांव में राजस्व विभाग की टीम को भेजा गया है जो गांव में पहुंचकर स्थिति का लगातार जायजा ले रही है ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न उठाना पड़े। एसडीएम के अनुसार क्षेत्र के स्कूल को खुलवा दिया गया है। ग्रामीण जब भी चाहे स्कूल में आकर रुक सकते हैं। वहां पर प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के लिए सभी सुविधाए दी गई हैं।