फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Income Tax also started investigation after the scam in Yadu Sugar Mill exposed

Budaun News: यदु चीनी मिल में घोटाला उजागर होने के बाद आयकर विभाग ने भी शुरू की जांच

Sat, 13 Jan 2024 05:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jan 2024 05:00 PM IST
सार

कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई, जिसमें साफ हो गया कि राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही थी। अब इस मामले का आयकर विभाग ने भी संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
Income Tax also started investigation after the scam in Yadu Sugar Mill exposed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं की यदु चीनी मिल के प्रबंध निदेशक व अन्य अधिकारियों की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं। आयकर विभाग ने भी छानबीन शुरू कर दी है। दूसरी ओर तहसील क्षेत्र के दो थानों की पुलिस भी गन्ना की अवैध खरीद के मामले की छानबीन कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि अब तक कितने राजस्व की हानि पहुंचाई गई है।

विज्ञापन


यदु चीनी मिल वर्षों से कम मूल्य पर गन्ना खरीदकर सीधे पेराई कर रही थी। पिछले कुछ वर्षों से चीनी मिल बिचौलियों से भी गन्ना खरीद रही थी। इसके लिए चीनी मिल ने ग्लोबल कंपनी का सहारा लिया। कई कर्मचारियों को गन्ना खरीदने के लिए लगाया गया, जो जगह-जगह जाकर किसानों से बिना पर्ची पर गन्ना खरीद रहे थे और सीधे चीनी मिल को आपूर्ति कर रहे थे। इसी खरीदारी के दौरान ही फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने तीन बिचौलियों को 38.44 लाख रुपयों के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। 
विज्ञापन


कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई, जिसमें साफ हो गया कि राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही थी। अब इस मामले का आयकर विभाग ने भी संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के आयकर इंस्पेक्टर मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने चीनी मिल के अधिकारियों से गन्ना खरीद, शीरा और चीनी उत्पादन का ब्योरा मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर सुनसान, बिचौलिए परेशान
जब तक यदु चीनी मिल पर कार्रवाई नहीं हुई थी। तब तक तमाम बिचौलिए बड़े आराम से अपना काम कर रहे थे। उन्होंने चीनी मिल से लेकर गन्ना सेंटरों तक अपना जाल बिछा रखा था लेकिन चीनी मिल पर कार्रवाई के बाद बिचौलियों की आफत आ गई है। वह जिन सेंटरों और जिन स्थानों पर सक्रिय रहते थे, अब वह छोड़कर भाग गए हैं। इससे चीनी मिलों के सेंटर सुनसान नजर आने लगे हैं, जिससे किसान आराम से अपने की गन्ना तौल करा रहे हैं।

शीरा टैंक पर नहीं लगाए गए थे सीसीटीवी कैमरे
यदु शुगर मिल घोटाले की जांच करने जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार तिवारी और उप आबकारी निरीक्षक श्रीराम वर्मा भी पहुंचे थे। उनकी छानबीन में नियमों के अनुसार मासफ्लो मीटर चालू हालत में नहीं था और किसी भी शीरा टैंक पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। इससे यह भी माना जा रहा है कि शीरे की वास्तविक मात्रा और आवागमन में हेर-फेर किया गया। 

ऑटोमैटिक बैग काउंटिंग मशीन थी, संख्या का जिक्र नहीं
चीनी मिल में छानबीन के दौरान ड्रायर हाउस में ऑटोमैटिक बैग काउंटिंग मशीन लगी मिली, जिससे चीनी के बोरों की संख्या पता चलता रहे लेकिन चीनी मिल के पास उसका कोई विवरण मौजूद नहीं था। टीम को बताया गया कि मशीन में 24 घंटे का डाटा ही सुरक्षित रहता है। उसके बाद खुद ही डिलीट हो जाता है। इससे यह भी माना गया कि चीनी के बोरों की संख्या छिपाने की कोशिश की गई।

ग्लोबल कंपनी के अधिकारियों की तलाश में जुटी पुलिस
ओरछी चौराहे से पकड़े गए तीन बिचौलिए ग्लोबल कंपनी के तहत यदु शुगर मिल के लिए गन्ने की खरीदारी कर रहे थे। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने इस कंपनी के अधिकारियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम दिल्ली गई हुई है। बताया जा रहा है कि टीम ग्लोबल कंपनी के कार्यालय और उसके अधिकारियों के बारे में छानबीन कर रही है।

चीनी मिल ने बिसौली पुलिस को नहीं दिए अभिलेख
कमिश्नर के आदेश पर दर्ज कराए गए मामले की बिसौली कोतवाली पुलिस छानबीन कर रही है। मामला चीनी मिल के एमडी कुणाल यादव, अध्यासी सुरेश चंद्र जौहरी और जीएम विजय कुशवाह के खिलाफ दर्ज कराया गया है। इस संबंध में बिसौली पुलिस ने चीनी मिल से गन्ना खरीदारी, शीरा, चीनी उत्पादन और सल्फर खपत के संबंध में जानकारी मांगी है लेकिन अब तक चीनी मिल ने पुलिस को कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed