फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Including the ground floor Completed pond acreage

खलिहान की जमीन मिलाकर पूरा किया तालाब का रकबा

Thu, 09 Jun 2016 11:05 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक की ग्राम पंचायत पापड़ हमजापुर के तालाब पर कब्जे की खबर छपने के बाद लेखपाल एवं तहसील प्रशासन ने मिलकर तालाब की जमीन का रकबा पूरा करने का दावा कर रहा है। ग्राम प्रधान बेबी गुप्ता ने इस संबंध में डीएम से शिकायत करके लेखपाल की इस कारस्तानी से अवगत कराया। साथ ही मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पापड़ में करीब 13 बीघा के तालाब के बड़े भाग पर दबंगों ने कब्जा जमा रखा है, जिससे तालाब सिकुड़कर तीन बीघा में सिमट गया है। अब भी इस पर मिट्टी डालकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तरह गांव के पंचायत भवन पर दबंगों ने भूसा आदि डालकर कब्जा जमा लिया है और खाली पड़ी जमीन पर दूसरे गांव के लोगों ने झोपड़ी डालकर कब्जा जमा लिया है। इस मामले में शिकायत कर चुकीं ग्राम प्रधान बेबी गुप्ता का कहना है कि उन्होंने डीएम, एसडीएम समेत तमाम अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन नतीजा सिफर रहा।  इस मामले में आठ जून को अमर उजाला में इससे संबंधित खबर को प्रमुखता से छापा था। इससे तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया, लेखपाल तालाब के रकबे को पूरा बता रहा है, जबकि ग्राम प्रधान और शिकायतकर्ता तालाब पर कब्जा होने की शिकायत अभी कर रहे हैं। उन लोगों के मुताबिक तालाब के बराबर में खलिहान की भूमि है। तालाब में खलिहान का काफी भाग शामिल कर दिया गया है, जिसे मिलाकर ही तालाब का रकबा पूरा होने का दावा तहसील प्रशासन कर रहा है। 
विज्ञापन

-----
तालाब का रकबा लगभग पूरा है। ग्राम प्रधान के सामने उसे चिह्नित कर दिया जाएगा। कब्जे की बात निराधार है। 
-सुखवीर सिंह, प्रभारी कानून गो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed