फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tension in village after uproar over attempt to install Ambedkar statue on village community land in Budaun

बदायूं: ग्राम समाज की भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद, हंगामे के बाद गांव में तनाव

Tue, 25 Aug 2026 01:19 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 25 Aug 2026 01:19 PM IST
सार

बदायूं जिले के सीकरी गांव में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर विवाद हो गया। उन्होंने प्रतिमा स्थापित करने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित न होने देने की बात कही।

विज्ञापन
Tension in village after uproar over attempt to install Ambedkar statue on village community land in Budaun
गांव में पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में ग्राम समाज की भूमि पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने और कथित रूप से क्षतिग्रस्त किए जाने पर मंगलवार सुबह हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने दो पुलिसकर्मियों पर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। उसी भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।   

विज्ञापन




यह भी पढ़ें- पीलीभीत: हत्या के केस में पड़ोसी को फंसाने के लिए बेटी को मार डाला, पिता सहित पांच लोगों को उम्रकैद
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसपी देहात, एसडीएम और सीओ सहित तीन थानों की फोर्स पहुंच गई। अफसरों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अफसरों ने कहा कि बिना अनुमति किसी कीमत पर प्रतिमा आरक्षित भूमि पर स्थापित होने नहीं दी जाएगी। दोपहर तक ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के अफसरों के बीच वार्ता चलती रही। मौके पर तनाव की स्थिति बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची 
बताया गया है कि गांव के लोगों ने मंगलवार तड़के ग्राम समाज की भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए रख दी। वहां ईंटें भी मंगा ली गईं। इसकी जानकारी मिलने पर बिसौली एसडीएम और सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के एकत्र होने पर तीन थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। 

गांव में तनाव की स्थिति 
ग्रामीणों ने दो पुलिसकर्मियों पर प्रतिमा को गिराने और क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई। अफसरों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। एसपी ग्रामीण डॉ हृदेश कठेरिया ने बताया है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed