फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   include boy three died in accidents

हादसों में बालक समेत तीन लोगों की जान गई

Sun, 13 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sun, 13 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
include boy three died in accidents
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। दो गंभीर घायलों को बरेली रेफर किया गया है। सड़क हादसे मूसाझाग, बिनावर और उसहैत थाना क्षेत्र में हुए। मूसाझाग में एक बेकाबू ट्रैक्टर ने ग्रामीण की जान लेने के बाद तांगे को कुचल दिया। इसमें घोड़े की भी मौत हो गई। बिनावर में बाइक की टक्कर से किसान की जान चली गई और उसहैत में मारुति कार की ट्रैक्टर से भिड़ंत में बालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसा-एक
काल बनकर दौड़ा ट्रैक्टर, ग्रामीण और घोड़ा की मौत
मूसाझाग। मौसमपुर गांव के भगवानदास (45) पुत्र रामचंद्र रविवार को बिनावर से अपने गांव लौट रहे थे। मौसमपुर तिराहे के पास ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने ट्रैक्टर की रफ्तार को और बढ़ा दी। कुछ दूरी पर गांव के ही महबूब अपना तांगा लिए खड़े थे। ट्रैक्टर ने तांगा को टक्कर मार दी। इससे तांगा क्षतिग्रस्त हो गया। घोड़ा मर गया। महबूब घायल हो गए। इसके बाद ट्रैक्टर एक चबूतरे में टकराने के बाद पलट गया। इससे ट्रैक्टर चालक सुनील भी घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसा-दो
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार ग्रामीण की मौत
बिनावर। रविवार दोपहर कुंवरगांव थाने के गांव अर्सिस निवासी ऋषिपाल यादव (50) डीजल खरीदने साइकिल से बिनावर के गांव विजय नगला के पास स्थित पेट्रोल पंप पर आए। यहां से वह लौट रहे थे। बदायूं-बरेली रोड पर गांव विजय नगला के पास बरेली की ओर से आ रही बाइक ने ऋषिपाल को टक्कर मार दी। वह घायल हो गए। एंबुलेंस से ऋषिपाल को बरेली ले जाया जा रहा था। उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। हादसे में बाइक चालक भी घायल हो गया। बाइक को बिनावर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा-तीन
मारुति वैन-टैक्टर की टक्कर में बालक की मौत
उसहैत। शनिवार रात एटा जिले के थाना पटियाली के गांव भकरासी महावीर अपने परिवार के साथ नवीगंज गांव में एक शादी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। रास्ते में टिकरी गांव के पास उनकी मारुति वैन को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में महावीर के 10 वर्षीय बेटे भोले की मौत हो गई। निखिल (12) और वैन चालक दीपू (28) घायल हो गए। दोनों घायलों को बरेली रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मय ट्रैक्टर के मौके से भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed