फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In Kadar Chowk, a young man committed suicide by hanging himself from a tree

Budaun News: कादरचौक में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दी

Wed, 11 Dec 2024 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
In Kadar Chowk, a young man committed suicide by hanging himself from a tree
संतोष का फाइल फोटो
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव गंगपुर खाम में घरेलू कलह के चलते युवक ने गांव से 500 मीटर दूर जाकर जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

गांव गंगपुर खाम निवासी मोहित (19) की सोमवार को घर वालों से कहासुनी हो गई। विवाद से क्षुब्ध होकर मोहित शाम को चार बजे घर से निकल गया। जब वह रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उन्होंने मोहित का शव फंदे से लटका देखा।
सूचना पर परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि मोहित ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन



सहसवान में विवाहिता ने जान दी
सहसवान। विवाहिता ने घर में फंदा से लटककर जान दे दी। पति की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर टप्पा मसलई निवासी मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार रात वह पशुशाला में सो रहा था। जबकि पत्नी संतोष (39) घर में बच्चों के साथ सो रही थी। रात में किसी समय संतोष पशु बांधने वाली रस्सी से छत के कुंडे से फंदा बनाकर झूल गई। मंगलवार को सुबह पुत्री शीला जागी तो मां का शव फंदे से लटका देख कर शोर मचा दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मनोज घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के मायके वालों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार ने बताया कि उनकी शादी करीब 18 वर्ष पहले उझानी थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी संतोष से हुई थी। उनकी चार संतानें हैं। इनमें दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सबसे बड़ी बेटी शीला करीब 17 और सबसे छोटी बेटी अंजली करीब आठ साल की है। महिला के आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। कोतवाली के अपराध निरीक्षक हरवीर सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पति ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद

संतोष का फाइल फोटो

संतोष का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed