{"_id":"6a41629d656a8411310dcbec","slug":"in-dundpur-villagers-are-forced-to-walk-through-mud-on-dilapidated-roads-badaun-news-c-123-1-bdn1037-167233-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दूंदपुर में बदहाल रास्तों पर कीचड़ से गुजरने को ग्रामीण मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दूंदपुर में बदहाल रास्तों पर कीचड़ से गुजरने को ग्रामीण मजबूर
विज्ञापन
दूंदपुर में बदहाल पड़ी गली। स्त्रोत ग्रामीण
बदायूं। तहसील बिसौली के विकासखंड आसफपुर की ग्राम पंचायत दूंदपुर के ग्रामीण आज भी बदहाल रास्तों और कीचड़ भरे मार्गों से आवागमन के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जलभराव और कीचड़ की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को समस्या बताई, लेकिन स्थिति जस की तस है। गांव के मुख्य मार्गों पर जल निकासी न होने से हर समय कीचड़ जमा रहता है। ग्रामीण मुनेश प्रजापति, चंद्रपाल, प्रदीप प्रजापति, सुलेमान, अनबार इदरीसी और अवधेश का कहना है कि बरसात में हालात और खराब हो जाते हैं। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। बुजुर्ग और महिलाएं फिसलकर गिर रही हैं।
बीमार को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो वे तहसील बिसौली पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है।