Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In Badaun girl went with her lover before baraat arrived got married to her younger sister

शादी से कुछ घंटे पहले प्रेमी संग भागी दुल्हन: छोटी बेटी ने बचाई मां-बाप की लाज, दूल्हे ने भी दिया पूरा साथ

Sun, 08 Jun 2025 10:23 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: विकास कुमार Updated Sun, 08 Jun 2025 10:23 PM IST
सार

रविवार को बेटी की बिदाई करने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। उधर पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। युवती प्रेमी के संग जाने की जिद पर अड़ गई है।

विज्ञापन
In Badaun girl went with her lover before baraat arrived got married to her younger sister
शादी से कुछ घंटे पहले प्रेमी संग भागी दुल्हन - फोटो : freepik

विस्तार

शाम को बरात आनी थी लेकिन सुबह ही प्रेमी संग युवती चली गई। युवती को गायब देख परिजनों के होश उड़ गए। लड़का पक्ष को पूरी बात बताई तो छोटी बेटी के साथ शादी करने पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई। उधर, पिता ने पुलिस को तहरीर देकर प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है। रिश्तेदारों को भनक नहीं लगने दी और शादी छोटी बेटी के साथ कर दी गई।

विज्ञापन
Trending Videos

बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सात जून को 18 वर्षीय युवती की बरात आनी थी। घर में रिश्तेदार आ गए थे और तैयारियां बरात स्वागत की चल रही थीं। हलवाई पकवान बना रहे थे। इसी बीच सुबह करीब चार बजे युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। यह भनक जब परिवार के लोगों को लगी तो बदनामी की वजह से किसी को बताया नहीं और चुपचाप उसकी तलाश करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब पता लगा कि उसको गांव का ही एक युवक अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। तब पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। वहीं लड़के पक्ष को भी पूरी जानकारी देकर बरात न लाने को कहा गया। लेकिन दोनों के घरों में रिश्तेदार आ चुके थे। बदनामी की वजह से दोनों पक्षों ने छोटी बेटी के साथ शादी करने की बात कही तो सहमति बन गई। 

विज्ञापन

शाम को बरात आई लेकिन दुल्हन छोटी बेटी को बनाया गया। रविवार को उसकी बिदाई करने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। उधर पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। युवती प्रेमी के संग जाने की जिद पर अड़ गई है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर उसके बयान दर्ज कराएगी। उसका रविवार को मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed