{"_id":"6964036791152bed9302d5f7","slug":"illegally-imported-liquor-from-punjab-seized-the-accused-escaped-badaun-news-c-123-1-sbly1018-154805-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पंजाब से लाई जा रही अवैध शराब पकड़ी, आरोपी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पंजाब से लाई जा रही अवैध शराब पकड़ी, आरोपी भागे
विज्ञापन
बरामद कार को थाने ले जाती पुलिस। संवाद
इस्लामनगर। पंजाब से थार में रखकर लाई जा रही अवैध शराब बिसौली में घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ ली। आरोपी कार छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस कार को थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
इंस्पेक्टर नरेश पाल सिंह ने बताया कि रविवार की शाम एक थार गाड़ी चंदौसी की ओर से इस्लामनगर की ओर आ रही थी। चंदौसी चौराहे पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। कार तेजी से आई और एक वाहन में टक्कर मारकर बिसौली रोड की ओर दौड़ गई। पुलिस ने अपनी गाड़ी पीछे लगा दी, लेकिन कार तेजी से काफी दूर तक निकल गई।
उघैती समेत बिसौली कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया, जिसके बाद दोनों थानों की पुलिस ने घेराबंदी की तो कार सवार लोग बिसौली के सोमवार बाजार में कार को छोड़कर भाग गए। कार को थाने लाया गया है। उसमें से पंजाब व हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद हुई है। कुल कितनी शराब है इसकी जांच चल रही है। कार नंबर से चालक व मालिक तक का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी।