फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ignoring government order, meat shops remained open

Budaun News: शासनादेश दरकिनार, खुली रहीं मीट की दुकानें

Sun, 26 Nov 2023 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ignoring government order, meat shops remained open
बाजार में खुली मीट की दुकान। संवाद
बदायूं। शासन ने साल में पांच दिवस मीट रहित घोषित किए हैं। इनमें 25 नवंबर साधु टीएल वासवानी की जयंती को भी शामिल किया गया है। शासनादेश जारी होने के बाद भी शनिवार को जिले भर में मीट की दुकानें खुली रहीं। अधिकारी आदेश का पालन कराने में बेपरवाह दिखाई दिए।
विज्ञापन


शासन ने पांच दिवस मांस रहित घोषित करने के बाद सभी जिलाधिकारियों को इसका अनुपालन कराने के लिए आदेश भी जारी कर दिया। इन पांच दिनों में महावीर जयंती, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती, महाशिवरात्रि और साधु टीएल वासवानी की जयंती शामिल है। साधु टीएल वासवानी की जयंती पर शनिवार को जिले भर में मांस की दुकानें बंद रहनी थी, लेकिन शासनादेश का कोई असर जिले में दिखाई नहीं दिया। जिले के बगरैन, बिसौली, बिल्सी, सहसवान, उझानी, इस्लामनगर, ककराला, सैदपुर समेत शहर में भी मांस की सभी दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन

ज्यादातर मांस विक्रेताओं का कहना है कि उन्हें शासनादेश के बारे में किसी ने नहीं बताया। इस संबंध में डीएम मनोज कुमार का कहना है कि शासनादेश देर रात मिल सका था। सुबह से ही ककोड़ा मेले की व्यवस्थाओं में सभी अधिकारी व्यस्त रहे। बाकी मांस रहित दिवसों पर पूरी तरह से दुकानों को बंद कराया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में खुली मीट की दुकान। संवाद

बाजार में खुली मीट की दुकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed