{"_id":"6722a0def36d0907000c00a4","slug":"if-we-divide-we-will-be-divided-just-as-the-public-has-rejected-divisive-slogans-poonam-pandit-badaun-news-c-123-1-sbly1001-128651-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटेंगे तो कटेंगे जैसे विभाजनकारी नारों को जनता नकार चुकी : पूनम पंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटेंगे तो कटेंगे जैसे विभाजनकारी नारों को जनता नकार चुकी : पूनम पंडित
विज्ञापन
ककराला में धरने को संबोधित करतीं कांग्रेस नेता पूनम पंडित। संवाद
ककराला(बदायूं)। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस कमेटी की आब्जर्वर व आगरा जोन की प्रभारी/ इंटरनेशनल शूटर पूनम पंडित ककराला में चल रहे कांग्रेस के धरने में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी, भाजपा और आरएसएस के बटेंगे तो कटेंगे जैसे विभाजनकारी नारों को जनता नकार चुकी है। हिंदुओं और मुसलमानों ने शहादतें देकर देश को आजादी दिलाई है। हिंदू-मुस्लिम भाईचारा देश का मुख्य नारा है।
ककराला में चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने आईं पूनम पंडित ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के सिपाही भाजपा की विभाजनकारी राजनीति को परास्त कर देश को बचाने का काम करे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक हिंदू अजीत यादव उस ककराला की आवाज उठा रहे हैं, जहां 90 फीसदी आबादी मुस्लिम है। इससे हिंदू-मुस्लिम एकता की आवाज बुलंद हुई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा खोखला है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ककराला की एक लाख आबादी पर कोई सरकारी महिला इंटर काॅलेज व डिग्री काॅलेज तक नहीं दे सकी। इस मौके पर शहजादा रिजवान, अकरम खान, खालिद, डॉ. सोहराब खान, नुरुल हसन आदि मौजूद रहे।