फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If selected in Inspire Award standard scheme, you will get a chance to meet the President.

Budaun News: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में चयनित होने पर राष्ट्रपति से मिलने का मिलेगा मौका

Sun, 28 Jul 2024 05:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 28 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
If selected in Inspire Award standard scheme, you will get a chance to meet the President.
पांच-पांच छात्र-छात्राओं को करना होगा प्रत्येक स्कूल से आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से विद्यार्थियों में नवाचारी सोच विकसित करने के लिए इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना के तहत आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें प्रत्येक स्कूल से कक्षा छह से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण होगा, जिसमें जिला स्तरीय प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए किया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने राष्ट्रीय नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना शुरू की है। सभी बोर्ड के विद्यालयों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। अगर आपका मॉडल प्रदेश स्तर पर चयनित होगा तो 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि को बढ़ावा देने के लिए योजना शुरू की गई है। एक स्कूल से अधिकतम पांच छात्र-छात्राओं को आवेदन करना है। अभी तक जिले के 125 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। पहले विद्यालय को अपनी आईडी बनानी है फिर उसी आईडी के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय से 31 जुलाई तक विद्यार्थियों के आवेदन कराए जाने हैं। सभी प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed