{"_id":"585c1b444f1c1b3e4de39af0","slug":"if-reciept-not-availeble-then-i-will-do-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"समानुपात में सट्टा पर्ची न मिलीं तो कर लूंगा आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समानुपात में सट्टा पर्ची न मिलीं तो कर लूंगा आत्मदाह
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलड़िया के गन्ना क्रय केंद्र पर समानुपात में गन्ना तोल पर्ची न मिलने से क्षुब्ध किसान चिरंजीव सिंह ने 27 दिसंबर को उप गन्ना आयुक्त कार्यालय में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इससे गन्ना विभाग में खलबली है।
किसान चिरंजीव ने बताया कि उन्होंने जमीन की खतौनी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के पास जमा कराई थी, लेकिन उसका नाम फीड नहीं किया गया। उसके पिता बेचे सिंह और भाई के नाम पर सट्टा फीड किया गया, लेकिन इन लोगों के पास भी तोल पर्चियां समानुपात में नियमानुसार नहीं आ रही हैं। कहा कि इसकी शिकायत गन्ना आयुक्त के कंट्रोल रूम में दर्ज कराई। उप गन्ना आयुक्त बरेली और जिला गन्ना अधिकारी को इस बाबत अवगत कराया गया, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे मजबूरी में वह खुले बाजार में गन्ना की बिक्री करीब डेढ़ सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से करने को मजबूर है। चिरंजीव ने कहा कि क्रय केंद्र पर चल रही मनमानी और गन्ना विभाग के अधिकारियों के ध्यान न देने से वह बहुत दुखी है। यदि उसे समानुपात में गन्ना तोल पर्चियों का आवंटन नहीं किया गया तो वह 27 दिसंबर को उप गन्ना आयुक्त के यहां आत्मदाह कर लेगा। वहीं, नगर पंचायत गुलड़िया के निवासी किसान जयसिंह ने शिकायती पत्र देकर तोल पर्चियां दिलाए जाने की मांग की है।
किसान चिरंजीव सिंह ने मोबाइल पर इससे संबंधित शिकायत की थी तो उन्हें शुक्रवार को कार्यालय में बुलाया था। आत्मदाह की जानकारी नहीं है। मामले की पूरी जानकारी करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
-डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी