फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If no action is taken in the Sapphire Nightclub case, a mass movement will be launched in Lucknow.

Budaun News: सफायर नाइट क्लब प्रकरण में कार्रवाई नहीं हुई तो लखनऊ में होगा जनआंदोलन

Mon, 13 Jul 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
If no action is taken in the Sapphire Nightclub case, a mass movement will be launched in Lucknow.
बदायूं। सिटी मॉल स्थित सफायर नाइट क्लब प्रकरण को लेकर युवा मंच संगठन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद और श्रीभगवा सेना ने रविवार को संयुक्त बैठक की। संगठनों ने कहा कि यदि मामले में गठित जांच टीम शीघ्र निष्पक्ष जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं करती है, तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके पहले पूरे प्रकरण को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठाया जाएगा। वहीं, बैठक में विभिन्न विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों के लिए संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन

युवा मंच संगठन के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता ने कहा कि क्लब में कथित अश्लील नृत्य, शराब पार्टी, नोट उड़ाने और नाबालिगों की कथित मौजूदगी जैसे आरोप अत्यंत गंभीर हैं। इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर संबंधित प्रतिष्ठान के लाइसेंस, भवन निर्माण की वैधता, अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र, संचालन की अनुमति और अन्य वैधानिक अभिलेखों की भी गहन जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बताया कि इस संबंध में पहले ही डीएम, एसएसपी और अन्य संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है। प्रशासन की ओर से जांच समिति गठित की गई है, लेकिन अब तक कार्रवाई सामने नहीं आने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्रुव देव गुप्ता ने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक मर्यादा, युवाओं के भविष्य और कानून के सम्मान का मामला है। यदि दोषियों को बचाने का प्रयास हुआ तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री भूराज सिंह ने कहा कि कार्रवाई में देरी हुई तो प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सोनू वर्मा ने कहा कि पूरे मामले को संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा तथा आगे की रणनीति लखनऊ में तय की जाएगी। बैठक में विभिन्न विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों के लिए संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed