फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Identification of dead bodies of two women found in Ushait police station area of Badaun

तेजाब से जलाए थे चेहरे: दोनों महिलाओं के शवों की हुई पहचान, कोल्ड स्टोर में आलू बीनने के दौरान हुईं थीं लापता

Wed, 05 Jul 2023 03:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 05 Jul 2023 03:05 PM IST
सार

एक महिला की पहचान बदायूं के शाहबाजपुर मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय मुन्नी पत्नी शाकिर और दूसरी महिला खेड़ा बुजुर्ग निवासी 35 वर्षीय रुखसाना पत्नी बबलू के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Identification of dead bodies of two women found in Ushait police station area of Badaun
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बची झझरऊ के नजदीक मंगलवार शाम तालाब किनारे तिरपालनुमा पन्नी में बंधे 25 से 35 साल आयु की दो महिलाओं के शव मिले। दोनों की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए उनके चेहरे पर तेजाब डालकर जलाने की कोशिश की गई थी। दोनों महिलाओं के शवों की बुधवार को पहचान हो गई है। दोनों महिलाएं बदायूं की रहने वाली निकली हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उनमें एक की पहचान शहर के शाहबाजपुर मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय मुन्नी पत्नी शाकिर और दूसरी महिला खेड़ा बुजुर्ग निवासी 35 वर्षीय रुखसाना पत्नी बबलू निकली है। परिवारवालों के मुताबिक दोनों महिलाएं बरेली रोड के राम कोल्ड स्टोर में आलू बीनने का काम करती थी। दोनों महिलाएं तीन जुलाई को कोल्ड स्टोर गई थी। वहीं से शाम को करीब तीन बजे दोनों महिलाएं लघुशंका जाने की बात कह कर बाहर निकली थी। तब से उनका कुछ पता नहीं चला था। हालांकि इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन


रुखसाना के पति बबलू का कहना है कि वह चार जुलाई की शाम खेड़ा नवादा पुलिस चौकी पर गया था और अपनी पत्नी के लापता होने की जानकारी दी थी। बुधवार सुबह परिवार वालों ने अखबार में दो महिलाओं के शव मिलने की खबर पढ़ी। दोनों के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम जाकर दोनों महिलाओं की पहचान की। अब पुलिस ने उनके पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed