फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband was tortured so much that he committed suicide, charge sheet filed

Budaun News: पति को इतना किया प्रताड़ित कि दे दी जान, चार्जशीट दाखिल

Tue, 26 Aug 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Husband was tortured so much that he committed suicide, charge sheet filed
बदायूं। कुंवरगांव थानाक्षेत्र के गांव बनेई निवासी टेलर चंद्रकेश ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उसने वीडियो बनाकर पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताया था। तफ्तीश में वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पत्नी कविता को जेल भेजा दिया था। अब पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर न्यायालय में दाखिल की है।
विज्ञापन


बनेई गांव निवासी चंद्रकेश (47 वर्ष) ने 23 जून को घर के कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। उस दौरान उसकी पत्नी कविता दो बच्चों के साथ मायके में थी। पुलिस को आत्महत्या के पीछे का कारण पता नहीं चला था। परिजनों ने भी किसी तरह की कोई संभावना नहीं जताई थी। पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश शुरू की तो टेलर का मोबाइल फोन पुलिस के हाथ लगा। फोन में चंद्रकेश का वीडियो मिला है, जो आत्महत्या करने से पहले बनाया था। वीडियो में चंद्रकेश कह रहा था, मैं अपने होश-हवास में वीडियो बना रहा हूं। मैं अपनी पत्नी से बहुत पीड़ित हो चुका हूं। मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी ही है। एक साल से मेरी बुजुर्ग मां मेरे बच्चों को पाल रही थी, अब मेरी घरवाली मेरे बेटा-बेटी को ले गई। उसने इतना प्रताड़ित कर दिया है कि मैं मरने को मजबूर हो गया हूं। अगर मेरे मरने के बाद मेरा मोबाइल मिल जाएगा तो पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेरी 60 साल की बूढ़ी मां है। उनका ध्यान नहीं रख रही है। पत्नी चंडीगढ़ में अपने प्रेमी के साथ रह रही है। विवेचक वेदपाल सिंह ने बताया कि वीडियो को आधार बनाकर अन्य साक्ष्यों को संकलन कर विवेचना पूर्ण कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed