फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband was becoming a hindrance in illicit relations, murdered with the help of lover

Budaun News: अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था पति, प्रेमी संग कर दी हत्या

Sat, 20 Sep 2025 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Husband was becoming a hindrance in illicit relations, murdered with the help of lover
बदायूं। पुलिस ने पति की हत्या करने वाली पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आला कत्ल गमछा भी बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है। दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव लौहड़ा बहेड़ी निवासी भूपेंद्र (25) पुत्र छोटेलाल की हत्या पत्नी राजकुमारी ने इस बात पर कर दी कि पति उसके प्रेम संबंधों में बाधक बन रहा था। वह शराब पीकर उसको पीटता था। बुधवार को भूपेंद्र ने शराब पी और घर आया। पत्नी से झगड़ा हुआ और उसके बाद उसके साथ मारपीट करने लगा। पत्नी राजकुमारी ने अपने प्रेमी बलवीर को घर पर बुला लिया। दोनों ने कमरे में गमछा से गला घोटकर हत्या कर दी और शव फंदे पर लटका दिया। आत्महत्या दिखने के लिए उसने खुद ही शोर मचाया, जिसके बाद भूपेंद्र की मां नन्हीं देवी और बहन गुंजन मौके पर आ गईं। परिवार के लोग भूपेंद्र को लेकर चले गए तो हम बलवीर के साथ चले गए।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में राजकुमारी ने बताया कि पति अक्सर शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करता था। कुछ समय पहले अपने पति के खिलाफ एक मुकदमा भी लिखाया था, जिसमें समझौता हो गया था। 17 सितंबर को पति ने शराब पीकर मारपीट की थी। गुस्से में आकर बलवीर को अपने घर बुरा लिया। बलवीर के साथ मिलकर अपने पति भूपेन्द्र की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलवीर ने बताया कि राजकुमारी का पति अक्सर शराब पीकर उसे मारता पीटता था। राजकुमारी ने मुझे घर पर बुलाया तो हमने मिलकर भूपेन्द्र की हत्या कर दी थी। शुक्रवार को दोनों भागने की फिराक में रेलवे स्टेशन जा रहे थे कि पुलिस ने उनको शेखूपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आला कत्ल गमछा बरामद किया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed