फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband gives triple talaq, report filed against six people.

Budaun News: पति ने दिया तीन तलाक, छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Jan 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Husband gives triple talaq, report filed against six people.
अलापुर। थाना क्षेत्र के गांव कुतरई निवासी आलम ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता का कहना है कि अब उसके पांच बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ तीन तलाक के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता शबनम ने बताया कि उसका निकाह 2007 में कुतरई निवासी आलम के साथ हुआ था। अब उसके पास तीन बेटी और दो बेटे हैं। पति शराब पीकर मारपीट करता आ रहा था, लेकिन वह बच्चों की वजह से कुछ नहीं बोलती। सब कुछ सहन करती आ रही थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति कई महिलाओं से अवैध संबंध भी रखता है। वह पति व बच्चों के साथ दिल्ली में रहती है। पति आए दिन शराब पीकर बच्चों व उसके साथ मारपीट करता आ रहा था। कुछ महीने पहले रात में पति सबको छोड़कर अपने गांव आ गया।
विज्ञापन


इसके बाद चार दिसंबर को वह बच्चों को लेकर गांव आई तो पति व ससुराल के लोगों ने उसको घर में नहीं घुसने दिया। पति मोहम्मद आजम ने अपने पिता कल्लू, मां मुनीजा, बहनें जुकेला, फरहीन और देवर मोहम्मफ नवी के कहने पर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed