फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband dies after being hit by a trolley, wife injured

Budaun News: ट्रॉली की चपेट में आकर पति की मौत, पत्नी जख्मी

Sun, 01 Mar 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Husband dies after being hit by a trolley, wife injured
सीएचसी वजीरगंज में भर्ती घायल महिला। संवाद
वजीरगंज। तेरहवीं की दावत खाकर बाइक से लौट रहे दंपती को आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने शनिवार रात करीब आठ बजे टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया है। शव को जिला मुख्यालय की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव इटौआ निवासी नेत्रपाल (35 साल) पुत्र सोहनपाल पत्नी के साथ कासगंज के गांव मोहनपुर-गोपालपुर में मौसा की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने बाइक से गए थे। देर रात वह घर लौट रहे थे कि कस्बा वजीरगंज से निकलने के बाद मंगला माता कोल्ड स्टोर के पास आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में नेत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल का सीएचसी पर उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का जिला मुख्यालय भेजकर मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed