{"_id":"64cf5be00d998e19bc06d2a7","slug":"husband-and-wife-injured-due-to-house-collapsed-during-rain-in-budaun-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबने से पति-पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबने से पति-पत्नी घायल
Sun, 06 Aug 2023 02:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:07 PM IST
सार
ओरछी क्षेत्र में बारिश के दौरान गांव खेड़ादास निवासी लटूरी सिंह का कच्चा मकान गिर गया। उसमें सो रहे दंपती मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन
पीड़ित दंपती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं जिले में शनिवार शाम को करीब एक घंटा जमकर बारिश हुई। जिससे शहर से लेकर देहात तक सड़कों पर जलभराव हो गया। हालांकि बाद में बारिश बंद हो गई, लेकिन बादल छाए रहे। बारिश रात में फिर से बारिश शुरू हो गई, जो सुबह तक जारी रही।
विज्ञापन
ओरछी क्षेत्र में बारिश के दौरान गांव खेड़ादास निवासी लटूरी सिंह का कच्चा मकान गिर गया। उसमें सो रहे लटूरी सिंह और उनकी पत्नी उर्मिला दब गई,चीख-पुकार पर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने दंपती को बाहर निकाला। दोनों के गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन