{"_id":"690cf757272b94a0d101cc9f","slug":"hotel-sealed-in-bisauli-video-went-viral-two-days-ago-badaun-news-c-123-1-sbly1018-150380-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिसौली में होटल किया सील, दो दिन पहले वीडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिसौली में होटल किया सील, दो दिन पहले वीडियो हुआ था वायरल
विज्ञापन
होटल को सील करती पुलिस व तहसील की टीम। संवाद
बदायूं। बिसौली कस्बे के दबतोरी रोड पर स्थित एक होटल को पुलिस व तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सील कर दिया है। दो दिन पहले होटल से युवतियों को निकालते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने नायब तहसीलदार के साथ कार्रवाई की है। हालांकि टीम को होटल से ऐसी कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। फिर भी वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है।
बिसौली स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने का कई बार दावा किया गया, लेकिन किसी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया। दो दिन से इस होटल का एक वीडियो सोशल साइड पर वायरल हो रहा है। बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ व नायब तहसीलदार सृजन सिंह प्रशासन टीम के साथ होटल पहुंच गए।
उन्होंने पूरे होटल की छानबीन की। कमरे खुलवाकर देखे, लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिल सकी। लोगों का कहना है कि संचालक को आभास था कि वीडियो वायरल होने के बाद होटल को कभी भी चेक किया जा सकता है। यही वजह है कि उसने होटल से सभी आपत्तिजनक चीजों को हटवा दिया था। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान होटल के अंदर कोई आपत्तिजनक गतिविधि नहीं पाई गई है। हालांकि, वायरल वीडियो को देखते हुए और एहतियात के तौर पर उस ओयो संचालित होटल को सील कर दिया गया है।