फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hospitals will be alert on Holi, doctor staff leaves canceled

Budaun News: होली पर अलर्ट रहेंगे अस्पताल, डॉक्टर स्टाफ की छुट्टियां रद्द

Sun, 24 Mar 2024 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hospitals will be alert on Holi, doctor staff leaves canceled
बदायूं। होली पर स्वास्थ्य सेवाओं की त्वरित उपलब्धता के लिहाज से जिले के सरकारी अस्पताल 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे। इमरजेंसी में ईएनटी, फिजिशियन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ की रोस्टरवार ड्यूटी रहेगी। डॉक्टर-स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगाते हुए त्योहार पर स्टेशन न छोड़ने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


डीएम मनोज कुमार ने निर्देश दिए हैं कि होली पर सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं राउंड द क्लॉक अलर्ट रहें। इसके लिए कर्मचारी की छुट्टियां रद्द कर स्टेशन न छोड़ने की हिदायत दी गई है। वहीं जिला चिकित्सालय में खासतौर से चिकित्सकों व स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है क्योंकि आकस्मिक घटना के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ यहीं होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि होली के दौरान होने वाली स्वास्थ्य परेशानियों के मद्देनजर जो भी संबंधित एंटी एलर्जिक क्रीम, ऑइंटमेंट व दवाई है उसके पर्याप्त मात्रा में स्टॉक रखने का निर्देश है। इसके अलावा शराब से संबंधित स्वास्थ्य समस्या के उपचार के लिए व्यवस्था के निर्देश हैं। इसके साथ ही घटना के बाद मेडिकोलीगल केस को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से चौकस रहेगा। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सा कर्मचारी के खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई करने की चेतावनी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed