{"_id":"5d8124e88ebc3e93a04e8263","slug":"hospital-badaun-news-bly3766027177","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएनसीयू की मुसीबतें खत्म!..सौ शैय्या वार्ड में होगा शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएनसीयू की मुसीबतें खत्म!..सौ शैय्या वार्ड में होगा शिफ्ट
विज्ञापन
बदायूं। चार महीने से अव्यवस्था से जूझ रहे एसएनसीयू की मुसीबतें अब खत्म होने जा रही हैं। एसएनसीयू को अब सौ शैय्या वार्ड की नई इमारत में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए वार्ड के कमरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एसी और पंखे लगवाए जा रहे हैं। साफ-सफाई भी शुरू कर दी गई है, ताकि एसएनसीयू को जल्द शिफ्ट किया जा सके।
महिला अस्पताल की जिस बिल्डिंग में इस समय एसएनसीयू चल रहा है वहां बरसात होने से उसके आसपास जलभराव हो जाता है। ज्यादा बरसात होने पर वार्ड के अंदर गंदा पानी पहुंच जाता है। अभी पिछले दिनों दो बार लगातार जमकर बरसात हुई। दो बार एसएनसीयू जलमग्न हो गया था। इससे चिकित्सकों को डर सताने लगा था कि कहीं बच्चों में इंफेक्शन न फैल जाए। वो तो गनीमत रही कि स्टाफ ने पानी कम होने पर वार्ड की खूब सफाई की। बाद में स्वच्छ पानी से धुलाई भी की थी। इससे इंफेक्शन का तो खतरा कम हो गया था लेकिन उससे पहले फैले इंफेक्शन से कई बच्चों की मौत हो गई थी। पिछले तीन माह का रिकॉर्ड उठाकर देखें तो करीब 32 बच्चों की मौत हुई। जिस समय 20 दिन में 18 बच्चों की मौत हुई थी, तब स्वास्थ्य विभाग लखनऊ तक हिल गया था। डीजी हेल्थ तक एसएनसीयू पहुंच गए थे लेकिन उन्होंने इंफेक्शन से किनारा कर लिया था। उन्होंने कई सुविधाओं में बढ़ोत्तरी का दावा भी किया था। कहा था डॉक्टर बढ़ाएंगे लेकिन आज तक एक डॉक्टर भी नहीं बढ़ाया गया। आज भी एसएनसीयू मात्र एक डॉक्टर पर चल रहा है।
लेकिन अब एसएनसीयू की समस्याएं खत्म होने जा रही हैं। एसएनसीयू को सौ शैय्या वार्ड की नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। पंखे और एसी लगने शुरू हो गए हैं। बाकी फर्नीचर आदि भी लगना शुरू हो जाएगा। साफ-सफाई का क्रम लगातार जारी है। एसएनसीयू शिफ्ट होने से कई समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। एक तो इंफेक्शन का खतरा कम होगा और इस बिल्डिंग में जलभराव का तो सवाल ही नहीं उठता। क्योंकि एसएनसीयू बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर शिफ्ट हो रहा है।
विज्ञापन
एसएनसीयू वार्ड अब सौ शैय्या वार्ड में शिफ्ट हो रहा है। इस समय कार्य चल रहा है। एसी और पंखे लग रहे हैं। बाकी तैयारियां चल रहीं हैं। इसमें एक सप्ताह लग सकता है।
डॉ. संदीप वार्ष्णेय, बाल रोग विशेषज्ञ एसएनसीयू
पास में होंगे केएमसी और स्टेप डाउन वार्ड
-सौ शैय्या वार्ड की दूसरी मंजिल पर एसएनसीयू के पास में ही केएमसी (कंगारू मदर केयर वार्ड) और स्टेप डाउन वार्ड भी बनाए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को कोई दिक्कत न हो। एसएनसीयू में भर्ती बच्चों की हालत में सुधार होने पर उन्हें स्टेप डाउन वार्ड में भर्ती किया जा सकेगा।