{"_id":"6a01269e98d41dda6104a569","slug":"horrific-accident-on-ganga-expressway-in-budaun-sleeper-bus-overturns-due-to-tire-burst-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: टायर फटने से पलटी स्लीपर बस, एक यात्री की मौत, 30 से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: टायर फटने से पलटी स्लीपर बस, एक यात्री की मौत, 30 से अधिक घायल
Mon, 11 May 2026 06:19 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 11 May 2026 06:19 AM IST
सार
बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में रविवार रात गंगा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटने से भीषण हादसा हो गया। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। इनमें से कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
क्रेन से हटाई दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात भीषण हादसा हो गया। फतेहपुर जिले के खागा से पंजाब के लुधियाना जा रही स्लीपर बस का अचानक टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में 12 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की चीख-पुकार गूंज उठी।
विज्ञापन
यह हादसा मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया के पास गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 202 पर रात करीब 11:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश यात्री सो रहे थे। तभी अचानक तेज धमाके के साथ बस का टायर फट गया। इससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
पलटते हुए दूसरी लेन पहुंची बस
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तीन से चार बार पलटती हुई एक्सप्रेसवे की दूसरी दिशा में प्रयागराज जाने वाली लेन तक पहुंच गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान उस लेन पर कोई वाहन नहीं आ रहा था। अन्यथा हादसा और भी भयावह हो सकता था। हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने चलाया बचाव अभियान
सूचना मिलते ही मूसाझाग, दातागंज समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न सीएचसी और अस्पतालों से एंबुलेंस भेजकर घायलों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर किया गया, जबकि करीब 22 घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
एक यात्री के दोनों पैर कटे
रात करीब सवा 12 बजे जिला अस्पताल में पंजाब निवासी संपत, बुद्धा यादव, गुनगुन और साहिल समेत कई घायलों को भर्ती कराया गया। वहीं फतेहपुर जिले के खागा निवासी अर्जुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके दोनों पैर कट गए, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। फतेहपुर निवासी अनुज की मौत हादसे में फतेहपुर जिले के निवासी अनुज की मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी
हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह भी घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
दातागंज इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह ने बताया कि बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।