{"_id":"684dc9bd33e2063b910de35d","slug":"homeguard-dies-in-collision-between-bicycle-and-car-badaun-news-c-123-1-bdn1010-141115-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: साइकिल और कार की टक्कर होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: साइकिल और कार की टक्कर होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
उसहैत। कटरा सहादतगंज रोड पर गांव त्रिलोकपुर के पास शुक्रवार की शाम को कार और साइकिल की टक्कर में होमगार्ड नेत्रपाल (57) की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव मुगरिया नगला निवासी नेत्रपाल उसहैत थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। ड्यूटी के लिए शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वह साइकिल से थाने जा रहे थे। रास्ते में त्रिलोकपुर के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। इससे नेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
चालक कार छोड़कर भाग गया। सूचना पर गई पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। कार्रवाई की जाएगी। संवाद