फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   home

कादरचौक में फिर सामने आया आवास घोटाला

Fri, 13 Feb 2015 12:22 AM IST
कादरचौक (बदायूं)।
कादरचौक (बदायूं)। Updated Fri, 13 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
home
जिले के कादरचौक ब्लाक इंदिरा आवास घोटाले में पहले भी बदनाम रहा है। हाल ही में हुए आवास घोटाले में ब्लाक के एक दलाल की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के गांव कादरबाड़ी गांव की एक लड़की जिसकी शादी जिले के कस्बा कछला में हुई है। उसका भाई, ब्लाक का दलाल माना जाता है। इंदिरा आवास घोटाले में उसके खिलाफ  जांच चल रही है। बताया जाता है कि इसी भाई ने अपने बहन के पति के नामवाले व्यक्ति जो पंखिया नगला का रहने वाला है, का लाभ उठाकर उसके बीपीएल नंबर पर बहन के पति को आवास सूची में नाम अंकित करा दिया है।

जब ये जानकारी पंखिया नगला के लोगों को हुई तो उन्होंने शिकायत डीएम को भेजी। इस प्रकरण की जांच बीडीओ कादरचौक को मिली है। हालांकि अभी जांच शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले कादरचौक ब्लाक इंदिरा आवास घोटाले में बदनाम रहा है। चार ग्राम पंचायत अधिकारियों पर भी इस मामले में जांच हो चुकी है।

शिकायत की जांच की जाएगी और घोटाला हुआ होगा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई को भी लिखा जाएगा।
- भीमजी उपाध्याय, बीडीओ, कादरचौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed