{"_id":"591c8c244f1c1b8b51f23e20","slug":"home-guard-from-tempo-reversal-killed-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से होमगार्ड की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटने से होमगार्ड की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो उसावां।
Updated Wed, 17 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों को एसडीएम कोट ले जा रहा था होमगार्ड
उसहैत-दातागंज रोड पर हजरतपुर में हुआ हादसा
टेंपो पलटने से एक होमगार्ड की मौत हो गई। हादसा बुधवार दोपहर उसहैत-दातागंज रोड पर हजरतपुर थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। होमगार्ड जवान आरोपियों को एसडीएम दातागंज की कोर्ट में पेशी पर ले जा रहा था।
उसावां के वार्ड नंबर दो निवासी 42 वर्षीय दुर्गपाल सिंह होमगार्ड था। इन दिनों उसकी तैनाती उसहैत थाने में थे। बुधवार को दुर्गपाल उसहैत थाने के गांव बची निवासी धारा 151 के आरोपी जवाहर, दयाराम और जुगेंद्र को एसडीएम दातागंज के कोर्ट में पेशी पर ले जा रहा था। यह सभी लोग टेंपो में थे। रास्ते में उसहैत-दातागंज रोड पर हजरतपुर थाना क्षेत्र में टेंपो पलट गया। हादसे में दुर्गपाल गंभीर घायल हो गया। बाकी तीनों लोग भी घायल हो गए। दुर्गपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत ज्यादा नाजुक होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। खुद एसओ उसहैत हरिभान सिंह ने दुर्गपाल को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात इलाज के दौरान दुर्गपाल की मौत हो गई।
हादसे में घायल होमगार्ड की मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। एसपी सिटी अनिल यादव ने होमगार्ड के परिवार वालों को सात्वना के साथ हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है। जवान का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा।