{"_id":"51266deeaefbae55305cd1fb2fa46cb2","slug":"home-gard-bharti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड भर्ती: शारीरिक माप में 38 जवान पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड भर्ती: शारीरिक माप में 38 जवान पास
badaun
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड जवानों की भर्ती के पहले दिन 38 जवानों ने शारीरिक माप परीक्षा पास कर ली। इन जवानों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा। रविवार और सोमवार को भी जवानों की शरीरिक माप होगी। शनिवार के लिए होमगार्ड कंपनी सहसवान ग्रामीण, सहसवान नगर, आसफपुर और दहगवां के लिए आवेदकों की शारीरिक माप हुई। आसफपुर कंपनी में सात, सहसवान ग्रामीण में 11, सहसवान नगर में आठ और दहगवां कंपनी में 12 जवाना शारीरिक रूप से फिट बैठे। इन चारो कंपनियों में दस जवानों की नियुक्ति होनी है। जिला कमांडेंट होमगार्ड महेंद्र सिंह ने बताया कि शारीरिक रूप से फिट जवानों को अब 19 जनवरी के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा। रविवार और सोमवार को बाकी कंपनियों के लिए आवेदकों की शारीरिक नाप-जोख होगी।