फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Holly preparation, getting plenty shopping

होली की तैयारी, खूब हो रही खरीदारी

Tue, 22 Mar 2016 09:05 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 22 Mar 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
Holly preparation, getting plenty shopping
हाोली
इस बार होली महीने के आखिरी सप्ताह में पड़ रही है, लेकिन बाजारों में खरीदारी के लिए खूब भीड़ उमड़ रही है। पर्व पर खुशियों का रंग अपनों के संग बिखेरने को जरूरत के हिसाब से खरीदारी की गई। रंग-गुलाल और पिचकारी की दुकानों पर खूब ग्राहक उमड़े। इसके साथ ही गारमेंट्स, फुटवियर आदि दुकानों पर भी भीड़ रही। शहर में खुले तीन मॉल्स पर भी खरीदारी देर रात तक चलती रही। 
विज्ञापन

रोजाना जहां शहर में शाम ढलते ही दुकानों पर ताले लगने शुरू हो जाते हैं। इन दिनों होली की खरीदारी के चलते देर रात तक बाजार में रौनक है। खासतौर पर शहर के बड़ा बाजार में ग्राहकों की भीड़ हर वक्त नजर आ रही है। 
विज्ञापन

00
जींस और शॉर्ट कुर्ते पहली पसंद
बदायूं। इस बार भी जींस और टीशर्ट के साथ शार्ट कुर्ते लोगों की पसंद बने हुए हैं। इस बार ब्रांडेड कपड़ों और फुटवियर पर डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में लोग ब्रांडेड प्रोडक्ट खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस बार होली पर ग्राहकों की भारी भीड़ को देखते हुए गारमेंट्स शॉप और मॉल के संचालकों ने कर्मचारियों को ओवरटाइम करने पर इंसेटिव देने की घोषणा की है। इससे देर रात तक बाजार खुल रहे हैं। इस बार ब्रांडेड प्रोडक्ट जैसे गारमेंट्स, फुटवियर पर युवा वर्ग अधिक आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य बाजार में पैदल ही जाना मुफीद
बदायूं। होली पर अगर बाजार में खरीदारी को जा रहे हैं तो बाइक और कार से परहेज करें, क्योंकि बाजार में ग्राहकों की उमड़ रही भीड़ की वजह से जाम लग रहा है। इससे शहर के मुख्य स्थानों पर वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से राहगीरों और वाहन चालकों निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed