{"_id":"6990d54fd38ddf95f808049a","slug":"hepatitis-b-c-treatment-will-be-available-in-medical-college-badaun-news-c-123-1-bdn1036-157213-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मेडिकल कॉलेज में हो सकेगा हेपेटाइटिस बी-सी का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मेडिकल कॉलेज में हो सकेगा हेपेटाइटिस बी-सी का उपचार
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में वायरल हेपेटाइटिस बी एवं सी उपचार केंद्र का शुभारंभ हुआ। स्राेत- मेडिकल
बदायूं। जिले व आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज में वायरल हेपेटाइटिस बी एवं सी उपचार केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया।
वायरल हेपेटाइटिस को गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या मानते हुए इस केंद्र की स्थापना की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य रोग की शीघ्र पहचान, प्रभावी उपचार और व्यापक जनजागरूकता के माध्यम से संक्रमण की रोकथाम करना है। विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर जांच और उपचार से इस बीमारी के दुष्प्रभावों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
प्राचार्य प्रो. डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि यह केंद्र न केवल मरीजों को राहत देगा, बल्कि जनपद में हेपेटाइटिस उन्मूलन अभियान को भी गति प्रदान करेगा। उन्होंने मेडिसिन विभाग के समस्त संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और प्रशासनिक टीम के सहयोग की सराहना करते हुए इसे संस्थान की सामूहिक उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
विशेष रूप से डॉ. नितेश पति तिवारी, नोडल अधिकारी, के कुशल समन्वय, सतत प्रयास और समर्पण की प्रशंसा की गई, जिनकी महत्वपूर्ण भूमिका से यह केंद्र स्थापित हो सका। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसी जनहितकारी और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें।