{"_id":"686c1e82f5f4739ebe04b090","slug":"helpline-information-given-to-girl-students-badaun-news-c-123-1-bdn1009-142614-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छात्राओं को दी हेल्पलाइन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छात्राओं को दी हेल्पलाइन की जानकारी
विज्ञापन
नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक करतीं अपर जिला जज शिव कुमारी।स्रोत:संस्थान
बदायूं। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत साक्षरता शिविर में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व एडीजे शिव कुमारी ने की।
सचिव ने कहा कि इस तरह के विधिक शिविरों का उद्देश्य बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी देना। साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य तय कर पूरी लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। शिविर में कशिश सक्सेना ने छात्राओं को विधिक सेवा, शिक्षा का अधिकार, मौलिक अधिकारों व बाल सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि कानून उन्हें क्या-क्या सुरक्षा और सुविधाएं देता है। इसकी जानकारी होना जरूरी है। वहीं, जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप, विधवा पेंशन, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090, 181, 1098, 1930, 112 जैसी सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।