{"_id":"65573a74dc5ed00d6400c263","slug":"helicopter-made-several-rounds-over-the-police-line-budaun-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस लाइन के ऊपर मंडराया हेलीकॉप्टर, अचानक आने लगा नीचे; मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस लाइन के ऊपर मंडराया हेलीकॉप्टर, अचानक आने लगा नीचे; मची खलबली
Fri, 17 Nov 2023 03:33 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Nov 2023 03:33 PM IST
सार
शुक्रवार दोपहर अचानक पुलिस लाइन मैदान के ऊपर एक हेलीकॉप्टर मंडराता नजर आया। हेलीकॉप्टर ने दो चक्कर लगाए। काफी नीचे आने के बाद हेलीकॉप्टर ऊपर उड़ता हुआ चला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
बदायूं में पुलिस लाइन मैदान के ऊपर अचानक वायु सेना का हेलीकॉप्टर मंडराता देखकर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। हेलीकॉप्टर ने मैदान के दो चक्कर लगाए और फिर काफी नीचे आ गया लेकिन फिर उड़ गया। पुलिस का अनुमान है कि हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग करना चाहता था। हालांकि इसकी पहले से कोई सूचना नहीं थी।
विज्ञापन
यह मामला शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे का है। वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर कचहरी से पुलिस लाइन के बीच मंडराता नजर आया। हेलीकॉप्टर देखकर लोगों ने किसी बड़े नेता के आने का अनुमान लगाया। हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन मैदान के ऊपर आया और फिर नीचे की ओर आने लगा। करीब 45 फुट ऊंचाई रह जाने पर हेलीकॉप्टर ने अचानक रफ्तार पकड़ ली और बरेली फिर की ओर उड़ गया।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। पुलिस का अनुमान है कि शायद हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग करना चाहता था लेकिन किसी कारणवश मैदान में नहीं उतरा। कुछ लोगों का अनुमान है कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत हेलीकॉप्टर आया था। हालांकि हेलीकॉप्टर आने के संबंध में पहले से कोई सूचना नहीं थी।
विज्ञापन