{"_id":"59a814764f1c1bea278b498d","slug":"health-department-fails-on-facts-about-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य महकमे के दावे फेल, डेंगू वार्ड ही बीमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य महकमे के दावे फेल, डेंगू वार्ड ही बीमार
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Thu, 31 Aug 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
Budaun Hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य महकमे के सभी दावे डेंगू वार्ड में फेल साबित हो दिख रहे हैं। वार्ड में भर्ती मरीजों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। मानकों के अनुसार डेंगू वार्ड में हर बेड पर मच्छरदानी, मार्टिन, आसपास साफ-सफाई, छिड़काव और फागिंग होती रहे, लेकिन ऐसा नहीं होता दिख रखा। नतीजतन, वार्ड में भर्ती मरीजों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
शुु्क्रवार को डेंगू वार्ड की स्थिति इतनी बदहाल थी कि वहां भर्ती मरीज परेशान थे। कागजों में जिला अस्पताल प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त है, लेकिन हकीकत कुछ और है। आधा दर्जन भर्ती मरीजों को देखने के लिए वार्ड में न तो कोई डॉक्टर दिखाई दिया न ही कोई स्टाफ नर्स। डेंगू से बचाव को मरीजों के बेड पर लगाए जाने वाली मच्छरदानी स्टाफ नर्स रूम में पड़ी थी। कार्यालय में किसी स्टाफ कर्मचारी का पता नहीं था। कुर्सियां खाली पड़ी थीं। पूछने पर एक कर्मचारी ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात नर्स पिछले दो घंटे से नहीं है। इधर, वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति भी इतनी बदहाल थी, बदबू से वहां खड़ा होना मुश्किल था। वार्ड में पड़े अधिकतर बेड की चादरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि कई दिनों से इन्हें बदला नहीं। तीमारदारों ने बताया कि डाक्टर और स्टाफ नर्स सिर्फ खानापूर्ति करते हैं। मरीजों की देखरेख से उन्हें कोई मतलब नहीं है। मच्छरों से बचाव का इंतजाम भी खुद ही करना पड़ता है। ऐसे में यहां सही होने के लिए आने वाले मरीजों की हालत और खराब होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन