{"_id":"62e5877fa46aa573432b90ac","slug":"health-badaun-news-bly4930253158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के नौ रोगी और मिले, पांच स्वस्थ, संख्या 69 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के नौ रोगी और मिले, पांच स्वस्थ, संख्या 69 हुई
विज्ञापन
बदायूं। शनिवार को जिले में पांच कोराना मरीज स्वस्थ होने के बावजूद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 69 हो गई। शनिवार को जिले में नौ नए रोगी मिले हैं। नए मिले रोगियों में छह शहर और बाकी देहात के हैं। पांच रोगियों को ट्रेस कर लिया गया है। इनमें एक रोगी जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मिला है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर 1990 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें 986 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए नोएडा भेजे गए। 1004 की एंटीजन जांच कराई गई। शनिवार को जांच रिपोर्ट आई तो कुल नौ लोग कोरोना संक्रमित निकले। नए मिले संक्रमितों में शहर के आवास विकास, जोगीपुरा, कल्यानगर, जवाहरपुरी और जालंधरी सराय के हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को लिए गए सैंपल में भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है।
कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि शनिवार को पांच रोगी स्वस्थ हुए हैं और नौ नए रोगी मिले हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर अब 69 हो गई है। मिलने वाले रोगियों में छह को ट्रेस कर लिया गया है। बाकी को ट्रेस करने का काम किया जा रहा है। संवाद