फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

भ्रष्टाचार और नियम विरुद्ध नियुक्ति में सीएमएस समेत तीन लोग तलब

Tue, 01 Mar 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता, गबन और नियम विरुद्ध नियुक्त के मामले में एडी हेल्थ डॉ. दीपक अहोरी ने सीएमएस डॉ. रेखा रानी, रिटायर्ड स्टोर कीपर मोहम्मद अशरफ और नियम विरुद्ध तरीके से मृतक आश्रित कोटा में नौकरी हासिल करने वाले अचल शर्मा को तलब किया है। इधर, शिकायतकर्ता कृष्णपाल सिंह ने जांच अधिकारी एडी हेल्थ के समक्ष अपने बयान दर्ज करा दिए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के ही लिपिक वर्गीय कर्मचारी कृष्णपाल सिंह ने सीएमएस डॉ. रेखा रानी, रिटायर्ड स्टोर कीपर मोहम्मद अशरफ और अचल शर्मा पर भ्रष्टाचार, गबन और अनियमितताओं की शिकायत शासन स्तर पर की थी। आरोप लगाया गया कि दिसंबर 2020 में सेवानिवृत्त स्टोर कीपर मोहम्मद अशरफ अब भी काम कर रहा है। जिला महिला अस्पताल के वित्तीय अभिलेख उसी के कब्जे में हैं। वित्तीय लेन-देन की जांच की मांग के साथ अचल शर्मा की नियम विरुद्ध नियुक्ति का आरोप भी लगाया। निदेशक प्रशासन डॉ. राजा गणपति आर ने इसे गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया। मामले में जांच बरेली मंडल के एडी हेल्थ डॉ. दीपक अहोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एडी हेल्थ डॉ. दीपक अहोरी के तलब करने पर शिकायकर्ता ने बरेली में उनके समक्ष उपस्थित होकर बयान दर्ज करा दिए हैं, लेकिन अब तक सीएमएस डॉ. रेखा रानी, रिटायर्ड स्टोर कीपर मोहम्मद अशरफ और अचल शर्मा ने बयान दर्ज नहीं कराए हैं। ऐसे में एडी हेल्थ ने इन तीनों को तलब किया है। सभी पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद वह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed