फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

122 लोग स्वस्थ हुए, 193 नए लोग संक्रमण का शिकार हो गए

Sun, 23 Jan 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी लाइन। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को जहां जिले में 78 नए संक्रमित मिले थे वहीं शनिवार को इस सीजन के सबसे जयादा 193 नए रोगी मिले हैं। शहर में सबसे जयादा 70 नए संक्रमित निकले हैं। इसके साथ ही 29 ऐसे संक्रमित हैं जो बदायूं के हैं और उनको दूसरे जिले में हुई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में संक्रमितों की संख्या 905 हो गई है। 122 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
शुक्रवार को जिले में 2454 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 1359 लोगों की आरटीपीसीआर और 1059 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इनमें कुल 193 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर में 70 लोग संक्रमित मिले हैं। उझानी में 18, उसावां, जगत ओर वजीरगंज में 11-11 नए संक्रमित मिले हैं। गौर करने वाली बात यह है कि शनिवार को मिले 193 संक्रमितों में 95 फीसदी ऐसे लोग हैं जिनका टीकाकरण हो चुका है। 28 ऐसे लोग हैं जिनको अब तक एक टीका लगाया गया है। शनिवार को मिले संक्रमितों में बच्चों की संख्या कम है, लेकिन युवाओं की संख्या ज्यादा है। कुछ लोग 60 वर्ष से अधिक आयुु के हैं। इनका भी टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के संपर्क में आने वाले दो सौ से ज्यादा लोगों को ट्रेस कर लिया है। दूसरे जिलों में मिले 29 संक्रमितों की बात छोड़ दें तो 69 संक्रमित पता और मोबाइल नंबर में भिन्नता होने के कारण ट्रेस नहीं हो सके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जनवरी में ही संक्रमण चरम पर पहुंच रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फरवरी के अंत तक संक्रमण के चरम पर होने की बात कही थी, लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण उससे पहले ही हालात खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिला अस्पताल में ही गाइड लाइन का पालन नहीं
कोराना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इस बीच सरकारी अस्पतालों में ही लोग लापरवाही बरत रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले दिनों जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने बिना मास्क के प्रवेश पर पाबंदी लगाई थी। इसके बाद भी अस्पताल में लोग मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे। अस्पताल में ही कोरोना के चार रोगी मिले चुके हैं और इसके बाद भी जिला अस्पताल की ओपीडी में लोग बिना मास्क के पहुंच रहे हैं। इनको मास्क के इस्तेमाल और दो गज की दूरी को लेकर जागरूक भी नहीं किया जा रहा। शनिवार को भी अस्पताल की ओपीडी में लोग बिना मास्क के दिखे।

--
इस तरह बढ़ा ग्राफ
10 जनवरी- 21
11 जनवरी- 48
12 जनवरी- 72
13 जनवरी- 92
14 जनवरी- 117
15 जनवरी- 114
16 जनवरी- 116
17 जनवरी- 154
18 जनवरी- 78
19 जनवरी- 171
20 जनवरी-191
21 जनवरी- 78
22 जनवरी- 193
-
शनिवार को जिले में 193 नए संक्रमित मिले हैं। 29 संक्रमित ऐसे हैं जो दूसरे जिलों में हैं। शनिवार को जिले में 122 लोग स्वस्थ हुए हैं। 193 नए रोगी मिले हैं। इनको क्वारंटीन किया गया है। संक्रमण बढ़ने के बावजूद लोग कोराना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे। यह खतरनाक हो सकता है।
-डॉ. रजनीश शर्मा, कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग आफिसर कोविड-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed